Images Credit: Unsplash
लकी बैंबू प्लांट की देखभाल करना बेहद आसान है, लेकिन कुछ खास बातों का ध्यान रखने से यह पौधा लंबे समय तक स्वस्थ और हरा-भरा रहता है.
Images Credit: Unsplash
लकी बैंबू को ऐसे स्थान पर रखें जहां सीधी धूप न पड़े. यह पौधा इंडोर या आधी छाया वाली जगह में बेहतर बढ़ता है.
Images Credit: Unsplash
लकी बैंबू को साफ और फिल्टर्ड पानी दें. पानी को हर 7-10 दिन में बदलें ताकि उसमें जमा बैक्टीरिया और कीड़े न बढ़ें.
Images Credit: Unsplash
लकी बैंबू को पानी वाले ग्लास या छोटे कंटेनर में रखें. यदि आप मिट्टी में लगाते हैं तो अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें.
Images Credit: Unsplash
पानी में थोड़ा सा पौधों का विटामिन या स्पेशल लिक्विड फर्टिलाइजर डाल सकते हैं, ताकि पौधा मजबूत और स्वस्थ रहे.
Images Credit: Unsplash
लकी बैंबू को 18-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास का तापमान पसंद है। ज्यादा ठंड या ज्यादा गर्मी से बचाएं.
Images Credit: Unsplash
समय-समय पर पौधे की पत्तियों को मुलायम कपड़े से पोछें, ताकि धूल हटे और पौधा अच्छे से सांस ले सके.
Images Credit: Unsplash
अगर पौधा बहुत लंबा हो जाए तो उसकी टहनी को काटकर पौधे की ग्रोथ को नियंत्रित करें. कटिंग्स से नए स्टेम भी उग सकते हैं.
Images Credit: Unsplash
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने लकी बैंबू को लंबे समय तक खुशहाल और खूबसूरत रख सकते हैं.
Images Credit: Unsplash