बारिश में भीगे जूतों की देखभाल के 10 आसान तरीके

09 August 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

घर आते ही जूतों के अंदर का पानी निकाल दें. उन्हें गीला छोड़ने से बदबू आने लगती है.

(Photo Credit: unsplash)

पुराने अखबार को गोल करके जूतों के अंदर भर दें. यह अंदर की नमी सोख लेता है. जूते ज्यादा गीले हों तो अखबार बदलते रहें.

(Photo Credit: unsplash)

जूतों को तेज धूप में रखने से उनका लेदर और गोंद खराब हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

जूते सुखाने के लिए बहुत गर्म हवा न दें. इससे जूते की सिलाई और सोल खराब हो सकते हैं.

(Photo Credit: unsplash)

जूतों को पंखे के नीचे या ऐसी जगह रखें, जहां हवा आती-जाती रहे. इससे वे धीरे-धीरे अच्छे से सूख जाएंगे.

(Photo Credit: unsplash)

अगर जूतों के फीते और अंदर का इनसोल निकल सकता है, तो उन्हें अलग कर दें. इससे जूते जल्दी सूखेंगे.

(Photo Credit: unsplash)

जूतों पर कीचड़ लगा है तो तुरंत पानी से न धोएं. पहले कीचड़ को सूखने दें. फिर पुराने टूथब्रश से धीरे-धीरे साफ करें.

(Photo Credit: unsplash)

जूते थोड़े सूख जाएं तो अंदर थोड़ा बेकिंग सोडा डाल दें. इसे रातभर रहने दें. इससे नमी और बदबू कम करने में मदद मिलती है.

(Photo Credit: unsplash)

जूते पूरी तरह सूखने के बाद ही पहनें. लगातार गीले जूते पहनने से पैरों में फंगस का खतरा बढ़ सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

कोशिश करें कि रोज एक ही जोड़ी जूते न पहनें. एक जोड़ी को सूखने का पूरा समय दें. इससे जूते लंबे समय तक अच्छे रहेंगे.

(Photo Credit: unsplash)

Read Next