(Photos Credit: Unsplash)
हिंदू घरों में तुलसी लगाना शुभ माना जाता है. इसके कई स्वास्थ से जुड़े भी लाभ हैं.
(Photos Credit: Unsplash)
हालांकि पर तुलसी का पौधा इतनी आसानी से हर किसी के घर में नहीं लगता. इसके कई सारे कारण हो सकते हैं.
(Photos Credit: Unsplash)
कई बार हम पौधा तो लगा लेते हैं पर देखभाल करना भूल जाते हैं या फिर सही तरीके का पता ही नहीं होता.
(Photos Credit: Unsplash)
ऐसे में अगर आप भी ये काम कर लेंगे तो आपके आंगन की तुलसी कभी नहीं सूखेगी.
(Photos Credit: Unsplash)
1. मिट्टी की सफाई टाइम-टाइम पर मिट्टी की सफाई करते रहें ताकि तुलसी की जड़ में कीड़े न लगें और पौधा स्वस्थ रहे.
(Photos Credit: Unsplash)
2. नीम के तेल का छिड़काव : कीड़ों से बचाने के लिए पौधे में नीम के तेल का छिड़काव करते रहें.
(Photos Credit: Unsplash)
अगर कीड़े लग भी गए है फिर भी नीम का तेल कीड़ों को खत्म कर पौधे को फिर से तरोताजा कर देगा.
(Photos Credit: Unsplash)
3. सही समय पर खाद डालें : एक महीने में एक बार बायोएंज़ाइम या सामान्य खाद डालें. आप इसमें घरेलू खाद भी डाल सकते हैं जो सब्जियों के छिलकों को सुखा के बनता है.
(Photos Credit: Unsplash)
4. पानी की सही मात्रा डालना : तुलसी में भरपूर मात्रा में पानी डालने पर गर्मी में भी पौधा सही रहता है. पानी ज्यादा न हो वरना पौधे खराब हो सकते हैं.
(Photos Credit: Unsplash)
5. सही तरह धूप में रखें गर्मियों के दिनों में पौधे को दोपहर की तेज धूप से बचाए वरना पौधे के झुलसने का खतरा बढ़ जाता है.
(Photos Credit: Unsplash)