बच्चे भूल जाते हैं परीक्षा हॉल में जाते ही जबाव? इन ट्रिक्स से पढ़ाएं

अकसर शिकायत होती है कि बच्चे पूरा साल पढ़ते हैं, लेकिन एग्जाम हॉल में जाते ही जबाव भूल जाते हैं.

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बच्चों पर इतना प्रेसर रहता है कि उन्हें याद सब रहता है लेकिन, मौके पर याद नहीं आता.

बच्चों को पढ़ाने के लिए आप इन हैक्स को अपना सकते हैं.

रटाने की जगह समझा कर पढ़ाएं, ऐसा करने से बच्चों को लंबे समय तक सब याद रहता है और उन्हें पूरा कॉन्सेप्ट समझ में आता है.

केवल पढ़ने की जगह लिखने की आदत डलवाएं. ऐसा करने से बच्चों की याददाश्त बढ़ती है और पढ़ा हुआ सालों तक याद रहता है.

diagrams बना कर बड़े-बड़े कॉन्सेप्ट समझाएं. इससे कठिन चीजें भी आसानी से समझ आ जाती हैं.

पढ़ाई हुई चीजों को बच्चों के साथ 2 से 7 दिन में बार-बार दोहराएं. इससे अपने आप कॉन्सेप्ट दिमाग में बैठने लगता है.

बच्चों का लगतार मॉक टेस्ट लेते रहें, इससे पढ़ी हुई चीजें समझ में आती हैं.

बड़े-बड़े चीजों को कीवर्ड्स में याद करें. इससे सारी चीजें उस वर्ड के साथ अपने आप याद आने लगते हैं.

बच्चों पर नंबर का प्रेसर न बनाएं. इससे उन्हें रटने की आदत लगती है, जबकि समझा ज्यादा अच्छा माना जाता है.