19 September 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: unsplash)
चावल को पकाने से पहले 2 से 3 बार धोने पर जो मटमैला पानी निकलता है, उसे बचाकर रखें. इसे पौधों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
चावल का पानी 2 या 5 लीटर की बोतल में इकट्ठा करें. बोतल को पूरा न भरें. ऊपर करीब 20 से 25 प्रतिशत जगह खाली रखें, क्योंकि खाद बनते समय गैस बन सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
बोतल में 1 से 2 संतरे या किन्नू के छिलके छोटे टुकड़ों में डाल सकते हैं. इससे खाद की तेज बदबू कम करने में मदद मिल सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
अंडे के छिलकों को पहले अच्छी तरह धोकर सुखा लें. इसके बाद उन्हें बारीक पीसकर चावल के पानी में डालें. इससे मिश्रण में कैल्शियम मिल सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
इस मिश्रण में 1 से 2 चम्मच गुड़ डालने की सलाह दी गई है. गुड़ में मौजूद चीनी फर्मेंटेशन में मदद करने वाले बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करती है.
(Photo Credit: unsplash)
बोतल का ढक्कन बंद रखें, लेकिन फर्मेंटेशन के दौरान गैस बन सकती है. इसलिए रोज सुबह और शाम ढक्कन हल्का खोलकर गैस बाहर निकालने की सलाह दी गई है.
(Photo Credit: unsplash)
चावल के पानी, संतरे के छिलके, अंडे के छिलके और गुड़ के मिश्रण को करीब 7 से 10 दिन तक फर्मेंट होने दें. इसके बाद लिक्विड खाद तैयार हो सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
फर्मेंट किया हुआ घोल गाढ़ा होता है. इसे सीधे पौधे की मिट्टी में डालने से बचें.
(Photo Credit: unsplash)
एक भाग तैयार लिक्विड खाद में 10 भाग सामान्य पानी मिलाएं. अच्छी तरह मिलाने के बाद ही इसे पौधों में डालें.
(Photo Credit: unsplash)
इस घोल को करीब 15 से 20 दिन में एक बार पौधों में इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. इसे गुलाब, गुड़हल, टमाटर, मिर्च और दूसरे फूल-सब्जी वाले पौधों में इस्तेमाल किया जा सकता है.
(Photo Credit: unsplash)