15 अगस्त को कैसा होगा दिल्ली में मौसम?

Photos: Unsplash/Meta AI/AP

पूरा भारत 15 अगस्त 2024 को देेश का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. 

प्रधानमंत्री मोदी राजधानी दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे. 

इस दौरान लाल किले पर देशभर से मेहमान भी मौजूद होंगे. 

अगस्त के महीने में राजधानी दिल्ली में बादल जमकर बरसने लगे हैं. 

ऐसे में सवाल उठता है कि 15 अगस्त को मौसम कैसा होगा.

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अगस्त को दिल्ली में हल्की बारिश की आशंका है.

राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है.

मौसम विभाग की एक चेतावनी के अनुसार राजधानी दिल्ली में 16 अगस्त तक बारिश होते रहने की संभावना है. 

इस दौरान यमुना नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ की संभावना भी है. 

Read Next