(Photos Credit: Getty/Pixabay)
अगर सेक्स ड्राइव कम होती जा रही है तो हो सकता है कि शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो गया है. टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी आ जाने से सेक्स की इच्छा नहीं होती है.
टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होने से इरेक्शन में प्रॉब्लम होती है. सेक्स की इच्छा कम होने की वजह से लिंग में तनाव कम हो जाता है और बड़ी मुश्किल के बाद इरेक्शन में आता है. जानें कैसे बढ़ाए यह हार्मोन?
नारियल के सेवन से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है. दरअसल नारियल में गुड फैट की भरपूर मात्रा पाई जाती है. ये फैट्स टेस्टोस्टेरोन को बनाने में मदद करते हैं.
कद्दू के बीज में जिंक भरपूर मात्रा में होता है जो सेक्स हार्मोन को बढ़ाता है.
एवोकैडो में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह विटामिन टेस्टोस्टेरोन के स्तर को तेजी से बढ़ाने का काम करता है.
टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने के लिए अदरक एक अच्छी औषधि है. एक शोध में पाया गया है कि अदरक के सेवन से न सिर्फ टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है बल्कि, इसके सेवन से सीमन की क्वालिटी में भी सुधार आता है.
शराब के सेवन से पुरुष प्रजनन अंग और उससे जुड़े हॉर्मोन प्रभावित होते हैं. शराब के सेवन से टेस्टोस्टेरोन का स्तर घटने लगता है.
प्याज शरीर को कई फायदे देता है. एक शोध के अनुसार प्याज से शरीर में टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाया जा सकता है.