(Photos Credit: Getty)
आपने यह बात कई लोगों से सुनी होगी कि मनी प्लांट चुराकर लगाना शुभ होता है और इससे धन लाभ होता है. इसी बात को मानते हुए ज्यादातर लोग उन घरों से मनी प्लांट चुराना पसंद करते हैं, जहां धन-धान्य की कमी नहीं होती.
आइए, जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार यह बात कहां तक सच है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से सुख और समृद्धि का वास होता है. इन पौधों की ऊर्जा घर में सकारात्मक ऊर्जा को संचालित और आर्कषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
घर में पॉजिटिव वाइब्स लाने वाले इन पौधों में मनी प्लांट का नाम भी शामिल है. मनी प्लांट एक ऊर्जा से भरा होता है. मनी प्लांट को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
मनी प्लांट को घर में लगाना कई तरह से शुभ माना जाता है लेकिन जब बात आती है, मनी प्लांट को घर में चुराकर लगाने की, तो आपको इससे बचना चाहिए.
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को चुराकर लगाने से हम इसकी ऊर्जा को नकारात्मक ऊर्जा में बदल देते हैं, क्योंकि किसी भी तरह की चोरी को सही नहीं कहा जा सकता.
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को पैसों से ही खरीदकर लगाना चाहिए. इससे न केवल जीवन सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है बल्कि लक्ष्मी माता की कृपा भी बनी रहती है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को सुबह या शाम के समय लगाने का समय सबसे शुभ होता है.
आप अगर मनी प्लांट को मुख्य रूप से धन-धान्य के उद्देश्य से लगा रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन मनी प्लांट को लगाना अत्यंत शुभ समय माना जाता है.