20 August 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: unsplash)
10वीं के बाद पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया जा सकता है. इसमें मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस जैसे विषय मिलते हैं. आमतौर पर इसकी अवधि 3 साल होती है.
(Photo Credit: unsplash)
आईटीआई उन छात्रों के लिए अच्छा विकल्प है, जो जल्दी कोई तकनीकी काम सीखना चाहते हैं. इसमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, टर्नर और डीजल मैकेनिक जैसे ट्रेड होते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
मेडिकल क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र पैरामेडिकल डिप्लोमा कर सकते हैं. DMLT, एक्स-रे टेक्नीशियन और OT टेक्नीशियन जैसे कोर्स इसके उदाहरण हैं.
(Photo Credit: unsplash)
डिजिटल मार्केटिंग का काम आज कई कंपनियों में जरूरी है. इसमें सोशल मीडिया, ऑनलाइन विज्ञापन और वेबसाइट से जुड़े काम सीखे जाते हैं. यह शॉर्ट-टर्म कोर्स भी किया जा सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
अगर आपको डिजाइन और फोटो से जुड़े काम पसंद हैं, तो ग्राफिक डिजाइनिंग सीख सकते हैं. इसमें पोस्टर, सोशल मीडिया पोस्ट और दूसरे डिजिटल डिजाइन बनाना सिखाया जाता है.
(Photo Credit: unsplash)
कंप्यूटर में रुचि रखने वाले छात्र वेब डेवलपमेंट सीख सकते हैं. इसमें वेबसाइट बनाने और उसे चलाने से जुड़ी बेसिक जानकारी दी जाती है.
(Photo Credit: unsplash)
अकाउंट और ऑफिस के काम में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए Tally और GST से जुड़े कोर्स उपयोगी हो सकते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
बेसिक कंप्यूटर सीखना आज लगभग हर नौकरी में काम आता है. 10वीं के बाद अलग-अलग कंप्यूटर कोर्स करके अपनी स्किल बेहतर की जा सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
गाड़ियों और मशीनों में रुचि रखने वाले छात्र ऑटोमोबाइल से जुड़े तकनीकी कोर्स चुन सकते हैं. इसके बाद ऑटोमोबाइल कंपनियों और सर्विस सेंटर में काम के मौके मिल सकते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
कोई भी कोर्स करने से पहले संस्थान की मान्यता जरूर जांचें. साथ ही अपनी रुचि, क्षमता और आगे मिलने वाले काम के अवसर को देखकर ही फैसला लें.
(Photo Credit: unsplash)