(Photos Credit: Social Media)
रोज बर्तन साफ करने वाला किचन स्पंज दिखने में भले ही साफ लगे, लेकिन यह घर की सबसे गंदी चीजों में से एक हो सकता है.
इसमें नमी और खाने के कण जमा होने से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं.
ऐसे में जानिए किचन स्पंज को कितने दिन बाद बदलना चाहिए और उसे साफ रखने के आसान तरीके.
अगर स्पंज का रोज़ इस्तेमाल होता है, तो उसे हर 2 से 4 हफ्ते में बदल देना बेहतर माना जाता है.
अगर स्पंज से लगातार बदबू आ रही है, तो समझिए उसमें बैक्टीरिया पनप चुके हैं. ऐसे स्पंज का इस्तेमाल बंद कर दें.
जब स्पंज फटने, घिसने या उसके रेशे निकलने लगें, तो उसे बदल देना चाहिए.
इस्तेमाल के बाद स्पंज को निचोड़कर सूखी और हवादार जगह पर रखें, ताकि उसमें नमी न बनी रहे.
बर्तन, सिंक और किचन स्लैब की सफाई के लिए अलग-अलग स्पंज इस्तेमाल करें.
घर में किसी के बीमार होने के बाद पुराना स्पंज बदल देना संक्रमण के खतरे को कम कर सकता है.