इस बार 16 मई को वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा.
इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और मेहंदी भी लगवाती हैं.
इस दिन मेहंदी सिर्फ एक सजावट नहीं होती, बल्कि इसे सुहाग, सौभाग्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.
बदलते समय के साथ अब मेहंदी के डिजाइनों में भी नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं.
अगर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है तो बेल वाली मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगी.
यह डिजाइन सबसे ज्यादा भरा हुआ और डिटेलिंग वाला होता है.
वट सावित्री व्रत के खास मौके पर आप बरगद के पेड़, पूजा की थाली, कलश और दूल्हा-दुल्हन थीम वाली मेहंदी भी लगवा सकती हैं.
आजकल अरेबिक मेहंदी डिजाइन महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है. इसमें फूल-पत्तियों और मोटे पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता है, जो हाथों को स्टाइलिश लुक देता है.