रावण के जीवन की ये बातें देती हैं सबक

(Photos Credit: Social Media)

रावण को रामायण में बुराई का प्रतीक माना जाता है, लेकिन उसके जीवन में कुछ ऐसी बातें भी थीं, जिनसे आज भी सीख ली जा सकती है.

तो चलिए आपको बताते हैं, रावण के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जो हर इंसान को समझनी चाहिए.

रावण बहुत बड़ा विद्वान था और उसे वेदों का भी ज्ञान था. लेकिन अपने ज्ञान और शक्ति का घमंड करना उसके पतन की एक बड़ी वजह बना. सीख यह है कि ज्ञान के साथ विनम्रता भी जरूरी है.

उसका अहंकार ही उसके विनाश का कारण बना. इसलिए कभी अपनी ताकत पर घमंड नहीं करना चाहिए.

उसने कई बार अपनी गलती सुधारने का मौका मिलने के बावजूद सीता को वापस नहीं लौटाया. इससे सीख मिलती है कि गलत फैसलों पर अड़े रहना नुकसान पहुंचा सकता है.

रावण के भाई विभीषण ने उसे सीता को वापस लौटाने और भगवान राम से दुश्मनी खत्म करने की सलाह दी थी. सीख यह है कि सही समय पर मिली अच्छी सलाह को सुनना चाहिए.

शक्ति का इस्तेमाल गलत कामों के लिए करना उसके लिए भारी पड़ा. इंसान की असली पहचान इस बात से होती है कि वह अपनी ताकत का इस्तेमाल कैसे करता है.

रावण के पास सोने की लंका, अपार धन और बड़ी सेना थी, फिर भी वह भगवान राम को हरा नहीं पाया. रामायण की यह कहानी सिखाती है कि धन और शक्ति से बढ़कर सत्य, धर्म और अच्छे कर्मों का महत्व है.

Read Next