भारत की सबसे लंबी नदियां

(Photo Credit: Getty Images)

भारत नदियों का देश है.  भारत में 200 से ज्यादा छोटी-बड़ी नदियां हैं. ये नदियां देश के कई राज्यों से होकर गुजरती हैं.

नदियां भारत के लोगों के लिए जीवनदायिनी हैं. कई नदियां धार्मिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण हैं. 

क्या आपको भारत की सबसे लंबी नदियों के बारे में पता है. आइए जानते हैं.

1. सिंधु भारत की सबसे लंबी नदी इंडस रिवर है. सिंधु नदी की कुल लंबाई 3,180 किमी. है हालांकि भारत में इसकी लंबाई 1,114 किमी. है. 

2. ब्रह्मपुत्र सिंधु नदी के बाद ब्रह्मपुत्र नदी भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी है. ब्रह्मपुत्र नदी कुल 2900 किमी. लंबी है. ब्रह्मपुत्र नदी कैलाश पर्वत से निकलती है.

3. गंगा गंगा भारत की सबसे लंबी नदियों में से एक है. बंग्लादेश में इसे पद्मा के नाम से भी जाना जाता है. गंगा नदी की लंबी 2525 किमी. है. गंगा उत्तराखंड के गोमुख से निकलती है

4. गोदावरी गोदावरी नदी को दक्षिण की गंगा के नाम से जाना जाता है. गोदावरी नदी कुल 1,465 किमी. का सफर तय करती है. गोदावरी नदी नासिक के पास से निकलती है.

5. कृष्णा कृष्णा नदी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के वेस्टर्न घाट से निकलती है. कृष्णा नदी लगभग 1400  किमी. लंबी है.

6. यमुना यमुना नदी भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक है. यमुना नदी उत्तराखंड के यमुनोत्री से निकलती है. यमुना नदी कुल 1376 किमी. का सफर तय करती है.

7. नर्मदा नदी नर्मदा नदी भी भारत की पवित्र नदी है. नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अमरकंटक से निकलती है. नर्मदा नदी लगभग 1300 किमी. लंबी है. ये नदी अरब सागर में गिरती है.

Read Next