ऐसा करके धोनी संग खास लिस्ट में आ गए लिटन दास

Photos: AP

लिटन दास ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक जड़कर एमएस धोनी की लिस्ट में नाम लिखवा लिया है. 

वह पाकिस्तान में टेस्ट शतक जड़ने वाले छठे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. 

धनी और लिट्टन के अलावा यह कारनामा सिर्फ कुमार संगाकारा, वॉरेन लीस, ओली पोप और रोमेश कुलवितराना ने किया है. 

लिटन ने अपनी पारी में 228 गेंद पर 13 चौकों और चार छक्कों की मदद से 138 रन बनाए. 

जब लिटन बल्लेबाजी करने उतरे थे तब बांग्लादेश 26 रन पर छह विकेट गंवा चुका था. 

उन्होंने मेहदी हसन मिराज़ के साथ सातवें विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की.

इन दोनों बल्लेबाजों की मदद से बांग्लादेश ने 262 रन बनाए और पाकिस्तान सिर्फ 12 रन की लीड ले सका. 

यह लिटन का चौथा टेस्ट शतक है. वह इस फॉर्मैट में 17 फिफ्टी भी बना चुके हैं.

Read Next