Images Credit: PTI
मैंड्रेक एक ऐसा अनोखा पौधा हैं जिसके जड़ की शक्ल इंसानों से मिलती हैं और अगर इसे उखाड़ें तो इसके अंदर से बच्चे के रोने की आवाज भी आती हैं.
ऐसा दावा किया जाता है कि इस पौधे का इस्तेमाल अनिद्रा, दर्द और बांझपन का इलाज करने के लिए किया जाता है.
प्राचीन समय में इसे कब्ज और पेट से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए भी इस्तेमाल में लिया जाता था.
इसको आप घर सजाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है. ये इनडोर पौधे के तौर पर भी काम करता है.
हालांकि आज विशेषज्ञ इसे जहरीला पौधा बताते हैं. इसके ज्यादा इस्तेमाल से लोगों की मौत तक हो सकती है.
वहीं इसकी शक्ल इंसान से मिलती है यह तो सच है, लेकिन ये भी इंसान की तरह रोता है यह एक मिथ है. जिसके बारे में पहले कहानियों में सुनाया जाता था.