मोबाइल चार्ज करते समय ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी

(Photos Credit: Social Media)

मोबाइल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है और इसे दिन में कई बार चार्ज करना पड़ता है. 

लेकिन चार्जिंग के दौरान की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां फोन की बैटरी की सेहत खराब करने के साथ-साथ ओवरहीटिंग और सुरक्षा से जुड़ी परेशानी भी पैदा कर सकती हैं.

आइए जानते हैं मोबाइल चार्ज करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए.

सस्ता या नकली चार्जर फोन बैटरी गर्म होने, खराब होने या चार्जिंग में दिक्कत आने का खतरा बढ़ सकता है. हमेशा अच्छी क्वालिटी और फोन के अनुकूल चार्जर इस्तेमाल करें.

चार्जिंग के दौरान फोन का थोड़ा गर्म होना सामान्य है, लेकिन फोन को धूप, गर्म जगह या तकिए-कंबल के नीचे रखकर चार्ज करने से बचें.

हर बार फोन की बैटरी पूरी तरह खत्म होने का इंतजार करना जरूरी नहीं है. बार-बार 0% तक बैटरी पहुंचने से लंबे समय में बैटरी की क्षमता प्रभावित हो सकती है.

अगर फोन या चार्जिंग पोर्ट में नमी है तो तुरंत चार्जर लगाने से बचें. नमी और बिजली का संपर्क नुकसान पहुंचा सकता है. पहले फोन और पोर्ट को अच्छी तरह सूखने दें.

कटे-फटे, ढीले या क्षतिग्रस्त केबल का इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है. ऐसी केबल चार्जिंग में रुकावट के साथ शॉर्ट सर्किट जैसी समस्या का कारण बन सकती है.

चार्जिंग पोर्ट में धूल या गंदगी जमा होने से केबल ठीक से कनेक्ट नहीं होती और चार्जिंग में समस्या आ सकती है.

Read Next