(Photos Credit: Social Media)
रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें समय और पैसे दोनों पर बड़ा असर डाल सकती हैं.
थोड़ी-सी प्लानिंग और स्मार्ट फैसलों से अनावश्यक खर्च कम किया जा सकता है और कई काम कम समय में पूरे किए जा सकते हैं.
खरीदारी से पहले लिस्ट बनाएं, इससे फालतू सामान खरीदने से बचेंगे.
UPI और बैंक ऑफर चेक करें, कई बार कैशबैक या डिस्काउंट मिल जाता है.
बिजली बचाने की आदत डालें, इस्तेमाल न होने पर लाइट, पंखे और चार्जर बंद रखें.
साप्ताहिक मील प्लान बनाएं, इससे खाना और किराने का सामान बेकार नहीं जाएगा.
डिजिटल पेमेंट और बिल ऑटो-पे का इस्तेमाल करें, लेट फीस और समय दोनों बचेंगे.
रोज 10 मिनट घर व्यवस्थित करें, चीजें ढूंढने में समय बर्बाद नहीं होगा.
ऑनलाइन खरीदारी से पहले कीमतों की तुलना करें, इससे बेहतर डील मिल सकती है.