(Photos Credit: Social Media)
मानसून का मौसम सिर्फ गर्मी से राहत ही नहीं देता, बल्कि पौधों की बेहतर ग्रोथ के लिए भी सबसे अनुकूल समय माना जाता है.
इस दौरान नमी, ठंडा तापमान और नियमित बारिश की वजह से कई पौधे तेजी से बढ़ते हैं और कम देखभाल में भी हरे-भरे बने रहते हैं.
अगर आप अपने घर, बालकनी या गार्डन को प्राकृतिक हरियाली से भरना चाहते हैं, तो ये 7 पौधे बारिश के मौसम में लगाने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं.
बारिश के मौसम में मनी प्लांट की बेल तेजी से बढ़ती है. यह कम धूप और अधिक नमी में भी अच्छी तरह फलता-फूलता है.
मानसून में तुलसी की नई पत्तियां तेजी से निकलती हैं. नियमित पानी और हल्की धूप मिलने पर यह पौधा खूब बढ़ता है.
हल्की बारिश और मौसम की नमी एलोवेरा की ग्रोथ को बढ़ावा देती है. हालांकि, गमले में पानी जमा न होने दें.
यह पौधा बेहद कम देखभाल में भी तेजी से बढ़ता है. बारिश के मौसम में इसकी नई पत्तियां जल्दी निकलने लगती हैं.
नमी वाला मौसम स्पाइडर प्लांट के लिए आदर्श होता है. इसकी नई शाखाएं और छोटे-छोटे बेबी प्लांट्स तेजी से विकसित होते हैं.
बारिश के मौसम में पुदीना सबसे तेजी से फैलने वाली जड़ी-बूटियों में से एक है. कुछ ही हफ्तों में यह गमले को पूरी तरह भर सकता है.
मानसून में करी पत्ते के पौधे में नई कोपलें तेजी से आती हैं. सही जल निकासी वाली मिट्टी में इसकी ग्रोथ काफी अच्छी होती है.