(Photos Credit: Getty)
मानसून में कई तरह के सांप बाहर निकलते हैं, लेकिन सभी जहरीले नहीं होते. कुछ सांप इंसानों को देखते ही खुद दूर चले जाते हैं.
कुछ प्रजातियों में जहर नहीं होता या उनका जहर इंसानों के लिए खतरनाक नहीं माना जाता.
रैट स्नेक (धामन) यह चूहों को खाता है. यह तभी काटता है, जब इसे अपनी जान का खतरा महसूस हो.
इंडियन पायथन यह अजगर की प्रजाति का सांप है और शिकार को लपेटकर काबू करता है. आमतौर पर यह इंसानों पर हमला नहीं करता.
ब्रॉन्ज बैक ट्री स्नेक यह सांप ज्यादातर पेड़ों पर रहता है और शांत स्वभाव का होता है. इंसानों से दूरी बनाकर रखना ही इसकी पहली प्रतिक्रिया होती है.
सैंड बोआ यह सांप रेत और बालू वाले इलाकों में ज्यादा पाया जाता है. दूसरे कई सांपों की तुलना में इसे कम खतरनाक माना जाता है.
वाटर स्नेक पानी में रहने वाले कई वाटर स्नेक जहरीले नहीं होते. ये इंसानों को देखकर अक्सर खुद ही दूर निकल जाते हैं.
दिख जाए तो क्या करें? सांप दिखने पर घबराएं नहीं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें. उसे छेड़ने या पकड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें.
घर के आसपास झाड़ियां और कचरा जमा न होने दें. रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का इस्तेमाल करें.