सुबह 5 मिनट ॐ का जाप करने के फायदे जान रह जाएंगे हैरान! 

(Photos Credit: Social Media)

कई लोग सुबह उठकर ॐ का जाप करना करते हैं. नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से तनाव कम महसूस हो सकता है.

हालांकि, कई ऐसे लोग हैं जिन्हें ये नहीं पता की ॐ का जाप करने के क्या फायदे हैं... तो चलिए हम आपको बताते हैं इसका सही जवाब.

सुबह शांत माहौल में ॐ का जाप करने से मन को स्थिर करने और बेचैनी कम महसूस करने में मदद मिल सकती है.

ॐ का जाप करते समय धीमी और गहरी सांस लेने से शरीर रिलैक्स महसूस कर सकता है. इससे सुबह का तनाव कम करने में मदद मिलती है.

कुछ मिनट ध्यान लगाकर ॐ का जाप करने से मन को एक जगह केंद्रित करने की आदत बनाने में मदद मिल सकती है.

दिन की शुरुआत शांत और सकारात्मक तरीके से करने से मूड बेहतर रखने और दिनभर पॉजिटिव महसूस करने में मदद मिल सकती है.

ॐ का उच्चारण करते समय लंबी सांस लेने और धीरे-धीरे छोड़ने पर ध्यान जाता है. इससे श्वास को नियमित करने का अभ्यास होता है.

नियमित ध्यान और जाप शरीर-मन को आराम देने में सहायक हो सकते हैं, जिससे रात में बेहतर नींद के लिए भी मदद मिल सकती है.

भारतीय परंपरा में ॐ को पवित्र ध्वनि माना जाता है. सुबह इसका जाप करने से कई लोगों को भीतर से शांति और आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस होता है.

Read Next