(Photos Credit: Social Media)
अंक ज्योतिष में जन्म की तारीख से व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में कई बातें बताई जाती हैं.
मूलांक वाले लोगों को खास तौर पर उनके शांत स्वभाव, अच्छे दिल और दूसरों की मदद करने की आदत के लिए जाना जाता है. आइए जानते हैं ऐसे ही लोगों के बारे में.
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 वाले लोग भावुक और संवेदनशील माने जाते हैं. ये दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझ लेते हैं.
इन लोगों की खासियत होती है कि ये मन में ज्यादा बातें नहीं रखते. किसी की मदद करने का मौका मिले तो पीछे नहीं हटते.
मूलांक 2 वाले लोग अपने रिश्तों को लेकर काफी सीरियस होते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ उनका जुड़ाव मजबूत माना जाता है.
ये लोग सामने वाले के चेहरे और व्यवहार से उसकी परेशानी समझने की कोशिश करते हैं. इसी वजह से लोग इनके साथ अपनी बातें शेयर करना पसंद करते हैं.
माना जाता है कि मूलांक 2 वाले लोग लड़ाई-झगड़े और बेवजह के विवादों से बचना पसंद करते हैं. इन्हें शांति से चीजें सुलझाना ज्यादा पसंद होता है.
अपने करीबियों की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखना इनके स्वभाव का हिस्सा माना जाता है. प्यार में भी ये काफी केयरिंग हो सकते हैं.
इन लोगों को अच्छा दोस्त माना जाता है. मुश्किल समय में अपने दोस्तों और परिवार का साथ देने की कोशिश करते हैं.
मूलांक 2 वाले लोग भावनाओं को काफी अहमियत देते हैं. प्यार में ये छोटी-छोटी चीजों से भी खुश हो जाते हैं और पार्टनर का ख्याल रखते हैं.