17 Aug 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
नागपंचमी पर सांपों की पूजा की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन जीवों की दुनिया अपने आप में बेहद अनोखी है?
(Photo Credit: Unsplash)
सांपों से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
(Photo Credit: Unsplash)
दुनिया में सांपों की करीब 3,789 प्रजातियां पाई जाती हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
सांप अपने शरीर का तापमान खुद नियंत्रित नहीं कर सकते. शरीर को गर्म रखने के लिए उन्हें सूरज पर निर्भर रहना पड़ता है.
(Photo Credit: Unsplash)
करीब 70% सांप अंडे देते हैं, जबकि कुछ प्रजातियां सीधे बच्चों को जन्म देती हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
सांपों की पलकें नहीं होतीं. सांप आंखें नहीं झपका सकते. उनकी आंखों पर एक पारदर्शी झिल्ली होती है.
(Photo Credit: Unsplash)
सांप अपनी जीभ से हवा में मौजूद रासायनिक संकेतों को पकड़ते हैं. उनकी कांटेदार जीभ उन्हें आसपास का शिकार का पता लगाने में मदद करती है.
(Photo Credit: Unsplash)
सांपों के जबड़े बेहद लचीले होते हैं. यही वजह है कि वे अपने सिर से काफी बड़े शिकार को भी पूरा निगल सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
सांप सिर्फ जमीन पर लहराते हुए नहीं चलते. वे अलग-अलग तरीकों से मूव कर सकते हैं.