(Photos Credit: Social Media)
घर में पौधे लगे हों और उनकी पत्तियों पर छोटे-छोटे कीड़े नजर आने लगें, तो पूरा पौधा खराब होने का डर रहता है.
खासकर बारिश और उमस के मौसम में एफिड्स, मिलीबग्स और दूसरे कीड़े पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
ऐसे में हर बार महंगे केमिकल स्प्रे खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ नेचुरल चीजों से भी पौधों पर स्प्रे तैयार किया जा सकता है.
नीम का तेल पौधों पर लगने वाले कई छोटे कीड़ों को दूर करने में मदद कर सकता है. पानी में थोड़ी मात्रा में नीम का तेल और कुछ बूंदें लिक्विड सोप की मिलाकर पत्तियों पर स्प्रे करें.
लहसुन की तेज गंध कई कीड़ों को पौधों से दूर रखने में मदद करती है. लहसुन को पानी में भिगोकर या उबालकर उसका पानी छान लें और ठंडा होने पर पौधों पर हल्का स्प्रे करें.
प्याज को पीसकर पानी में कुछ घंटे भिगो दें. इसके बाद पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भरें. पत्तियों के ऊपर और नीचे दोनों तरफ हल्का छिड़काव करें.
अगर नीम का तेल उपलब्ध नहीं है, तो नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा करें और छानकर पौधों पर स्प्रे करें.
बहुत हल्का साबुन वाला पानी कुछ छोटे कीड़ों को हटाने में मदद कर सकता है. लेकिन साबुन की मात्रा ज्यादा न रखें, वरना पौधे की पत्तियां जल सकती हैं.
दालचीनी में मौजूद प्राकृतिक गुण मिट्टी और पौधों के आसपास की फंगल समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं. दालचीनी को पानी में मिलाकर या हल्का उबालकर ठंडा पानी इस्तेमाल करें.