(Photos Credit: Social Media
एक जगह देखकर आप हैरान रह जाएंगे, यहां सड़कों पर घूमते हैं एक-सींग वाले गैंडे और हाथी जैसे विशाल जंगली जानवर.
इंसान और जंगली जानवर एक साथ रहते हैं और यह दृश्य रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है.
हम बात कर रहे हैं नेपाल के प्रसिद्ध चितवन नेशनल पार्क के गेटवे शहर सौराहा की.
यहां पर्यटक जब होटल से बाहर निकलते हैं तो अक्सर उनके सामने से एक गैंडा गुजरता नजर आ जाता है.
कभी-कभी गैंडा होटल के लॉन पर आराम करता मिलता है, वहीं हाथी भी कभी-कभी गांव की गलियों में दिख जाते हैं.
दरअसल, चितवन नेशनल पार्क दुनिया के उन दुर्लभ स्थानों में से एक है जहां बाघ, गैंडे और हाथी एक साथ पाए जाते हैं.
1970 के दशक में नेपाल में गैंडों की संख्या मात्र 100 के आसपास रह गई थी, लेकिन अब चितवन में इनकी संख्या 700 के करीब पहुंच गई है.
पार्क के आसपास का बफर जोन (750 वर्ग किलोमीटर) जहां 45,000 से ज्यादा परिवार रहते हैं, वहां गैंडे अब नियमित रूप से गांवों और सड़कों पर आते-जाते रहते हैं.
स्थानीय लोग इन जानवरों के साथ जीना सीख चुके हैं. ज्यादातर समय गैंडे शांत स्वभाव के होते हैं और इंसानों से दूर रहते हैं.