बजट है कम, फीचर चाहिए ज्यादा... तो ये कार है आपके लिए

02 October 2026

- by Good News Today

Tata Aeris की शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये है. बेस Smart पेट्रोल MT वेरिएंट की कीमत करीब 5.30 लाख रुपये है.

इस कार के में 360 डिग्री कैमरा भी मिलता है. बेस मॉडल में कई जरूरी सुविधाएं जरूर मिलती हैं.

इसमें 5-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. 

Smart वेरिएंट में 14-इंच स्टील व्हील मिलते हैं. इसमें रिफ्लेक्टर हेडलैंप हैं. ब्लैक ग्रिल और ब्लैक ORVM भी मिलते हैं. पीछे कनेक्टेड लाइट बार दिया गया है.

कार के अंदर डुअल-टोन थीम दी गई है. इसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है. आगे की सीटों में अंडर-थाई सपोर्ट है.

बेस Smart मॉडल में 6 एयरबैग मिलते हैं. इसमें ABS के साथ Cornering Stability Control भी मिलता है.

Aeris Smart में पेट्रोल और CNG दोनों विकल्प मिलते हैं. दोनों में 1.2-लीटर इंजन दिया गया है. 

Smart वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. इसमें AMT का विकल्प नहीं है. AMT लेने के लिए ऊपर वाला वेरिएंट चुनना होगा.

Smart पेट्रोल मॉडल के मुकाबले Smart CNG की कीमत करीब 1 लाख रुपये ज्यादा है. CNG मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.30 लाख रुपये है.

अगर 5 लाख रुपये का कार लोन 8% ब्याज पर लिया जाए, तो 3 साल की EMI करीब 15,668 रुपये होगी. 5 साल की EMI करीब 10,138 रुपये हो सकती है. 7 साल के लोन पर EMI करीब 7,793 रुपये होगी.

Read Next