गर्मी, डिहाइड्रेशन या नाक की नसों के सूख जाने पर अचानक खून आना शुरू हो सकता है. कई बार यह मामूली वजहों से होता है, लेकिन इसे हल्के में लेना ठीक नहीं
गलत खान-पान और कुछ गरम तासीर वाली चीजें नाक की नसों को कमजोर कर देते हैं. इससे खून बहने की समस्या बार-बार आती है.
डॉक्टर मानते हैं कि अगर कुछ खाने की चीजें समय रहते रोक दिया जाए तो नाक से खून आने की समस्या रुक सकती है.
तेलिया और बहुत मसालेदार खाना, गरम खाना, कैफीन, सफेद चीनी और जंक फूड नकसीर को ट्रिगर करती है. ये शरीर का टेम्परेचर बढ़ाकर नाक की नसों पर दबाव डालते हैं.
ये शरीर में गर्मी तेजी से बढ़ाते हैं और नाक की संवेदनशील नसों को सूखा कर कमजोर कर देते हैं. इससे खून बहने की संभावना बढ़ जाती है.
कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट करता है, जिससे नाक की अंदरूनी नमी खत्म हो जाती है. नतीजतन, नाक की नसें जल्दी फट सकती हैं.
ये शरीर में इन्फ्लेमेशन बढ़ाते हैं, जिससे नाक के टिश्यू सूख जाते हैं. जिससे नकसीर बार-बार हो सकती है.
लहसुन, अदरक, ये बॉडी हीट बढ़ाकर ब्लड सर्कुलेशन को तेज कर देती हैं. नाक की नाजुक नसों पर दबाव पड़ने से उनसे खून निकल सकता है.