मार्च का महीना सब्जियों की खेती के लिए अच्छा माना जाता है. इस समय तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगता है, जिससे कई मौसमी सब्जियां अच्छी तरह उगती हैं.
अगर आप इस महीने इन 5 सब्जियों की बुवाई करेंगे तो गर्मियों में आपको ताजी सब्जियां आसानी से मिल सकती हैं.
चलिए जानते हैं मार्च में लगाई जाने वाली 5 सब्जियां और लगाने का तरीका.
भिंडी- अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में बीज को 2-3 सेमी गहराई पर बोएं.
लौकी- क्यारी में लगभग 1 मीटर की दूरी पर गड्ढा बनाकर उसमें 2-3 बीज डालकर बुवाई करें.
करेला - 1 मीटर दूरी पर बीज बोकर बेल को बढ़ने के लिए सहारा दें. गर्मी में आपको भरपूर फसल मिलेगी.
खीरा - क्यारियों में 2-3 सेमी गहराई में बीज बोकर हल्की सिंचाई करें. खीरा गर्मियों में अच्छी पैदावार देता है.
टमाटर - नर्सरी में तैयार पौध को खेत में लगभग 45 सेमी दूरी पर लगाकर नियमित सिंचाई करें.