क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें मिट्टी की बिल्कुल जरूरत नहीं होती, मतलब ये पैधे बिना मिट्टी के उग जाते हैं. वो भी केवल पानी में.
तो चलिए आपको बताते हैं इन पौधों के बारे में.
जीजी प्लांट घर और ऑफिस में हरियाली के लिए जीजी प्लांट एक भरोसेमंद विकल्प है. इसकी खासियत है कि इसकी मात्र एक सिंगल पत्ती से भी नया पौधा तैयार कर सकते हैं.
मॉन्स्टेरा प्लांट मॉन्स्टेरा को भी उगाया जा सकता है. इसकी कटिंग को पानी में लगाने के बाद 3 से 4 हफ्तों में नई जड़ें और छोटे-छोटे पत्ते निकलने शुरू हो जाते हैं.
स्नेक प्लांट घर को खूबसूरत बनाने के लिए स्नेक प्लांट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं. पानी में लगाने पर इसमें जड़ें आने में करीब 2 महीने का वक्त लगता है.
सिंगोनियम प्लांट सिंगोनियम एक लोकप्रिय इनडोर प्लांट है जो अपनी सुंदरता और हवा शुद्ध करने की क्षमता के कारण शहरों में तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है.
मनी प्लांट मनी प्लांट लगभग हर घर में पाया जाता है. इसकी एक छोटी सी बेल को काटकर अगर पानी की बोतल में रखा जाए, तो मात्र 7 से 10 दिन के भीतर नई जड़ें दिखाई देने लगती हैं.