ट्रेन के खुले होते हैं डिब्बे..खिड़की से हाथ-पैर रहते हैं बाहर

(Photos Credit: Social Media

ऑस्ट्रेलिया की पफिंग बिली रेलवे (Puffing Billy Railway) दुनिया की सबसे अनोखी हेरिटेज ट्रेनों में गिनी जाती है.

इस ट्रेन के डिब्बे खुले होते हैं, जिससे यात्री खिड़कियों से हाथ-पैर बाहर निकालकर प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं.

ट्रेन का इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है और यह ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा मानी जाती है.

यह ट्रेन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में चलती है और टॉय ट्रेन जैसी खास पहचान रखती है.

सफर के दौरान ट्रेन फर्न की घाटियों, घने जंगलों और खूबसूरत पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरती है.

यह ट्रेन मेलबर्न के पास स्थित बेलग्रेव (Belgrave) से जेमब्रुक (Gembrook) तक लगभग 25 किलोमीटर का सफर तय करती है. 

पूरी यात्रा को पूरा करने में करीब 2 घंटे का समय लगता है.

ट्रेन के मार्ग में बेलग्रेव समेत कुल 9 स्टेशन आते हैं, जिनमें मेन्ज़ीज़ क्रीक, एमराल्ड, लेकसाइड और जेमब्रुक प्रमुख हैं.

पर्यटक चाहें तो पूरी यात्रा के बजाय बेलग्रेव से मेन्ज़ीज़ क्रीक या लेकसाइड तक की छोटी यात्रा भी कर सकते हैं.

इस ट्रेन की टिकटें पफिंग बिली रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से बुक की जा सकती हैं. 3 साल तक के बच्चों के लिए टिकट की आवश्यकता नहीं होती.