भाई दूर है? ऐसे मनाएं रक्षाबंधन, यादगार होगी राखी!

(Photos Credit: Social Media)

अगर इस रक्षाबंधन भाई या बहन आपसे दूर हैं, तो कुछ खास और क्रिएटिव तरीकों से इस त्योहार को साथ होने जैसा बनाया जा सकता है.

वीडियो कॉल से लेकर सरप्राइज गिफ्ट तक, ये आइडियाज आपकी राखी को यादगार बना देंगे.

अगर भाई दूसरे शहर या देश में है, तो वीडियो कॉल पर राखी बांधने की रस्म करें. स्क्रीन के सामने पूजा की थाली सजाकर त्योहार का एहसास और भी खास बनाया जा सकता है.

भाई के पास राखी समय पर पहुंचाने के लिए कुछ दिन पहले ही राखी कूरियर या ऑनलाइन भेज दें. साथ में एक छोटा-सा हाथ से लिखा नोट भी जरूर रखें.

भाई की पसंद की चीज को ऑनलाइन ऑर्डर करके सीधे उसके घर पहुंचाएं. गिफ्ट के साथ एक प्यारा मैसेज सरप्राइज को और खास बना देगा.

बचपन की पुरानी तस्वीरें और वीडियो इकट्ठा करके एक छोटा-सा वीडियो बनाएं. इसमें भाई-बहन की यादों वाला गाना लगाकर रक्षाबंधन पर सरप्राइज दें.

वीडियो कॉल पर दोनों अपनी-अपनी पसंद का खाना ऑर्डर करें और एक साथ खाना खाएं. दूर रहकर भी ये छोटी-सी चीज आपको करीब महसूस कराएगी.

ऑनलाइन क्विज या गेम के जरिए बचपन की यादें ताजा करें. जैसे- बचपन में सबसे ज्यादा शरारत किसने की या किसकी पिटाई ज्यादा हुई?

भाई-बहन की पसंद के गानों की एक खास प्लेलिस्ट बनाकर शेयर करें. इसमें बचपन या साथ बिताए खास पलों से जुड़े गाने भी शामिल कर सकते हैं.

Read Next