(Photos Credit: Social Media)
आज के समय में एक अच्छा Resume ही आपकी पहली पहचान होता है.
कई बार योग्य उम्मीदवार भी सिर्फ Resume की छोटी-छोटी गलतियों की वजह से इंटरव्यू तक नहीं पहुंच पाते.
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो इन 5 गलतियों से बचना बेहद जरूरी है.
Resume में छोटी-सी स्पेलिंग या ग्रामर की गलती भी आपकी प्रोफेशनल इमेज खराब कर सकती है. भेजने से पहले हमेशा Proofread करें.
हर कंपनी और जॉब प्रोफाइल अलग होती है. इसलिए Job Description के अनुसार Resume को Customize करें.
फ्रेशर्स के लिए 1 पेज और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 2 पेज का Resume बेहतर माना जाता है.
ईमेल, मोबाइल नंबर या LinkedIn प्रोफाइल में गलती होने पर Recruiter आपसे संपर्क नहीं कर पाएगा. जानकारी दोबारा जांच लें.
Skills, Experience या Qualification के बारे में झूठ लिखने से इंटरव्यू या Background Verification में परेशानी हो सकती है.