(Photos Credit: Social Media
एक सांप सालभर में 6 से 8 बार केंचुली उतारता है. ऐसा गर्मियों में ज्यादा होता है.
लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर सांप केंचुली क्यों छोड़ता है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं.
केंचुली सही मायने में सांप की पुरानी और डेड स्किन होती है. विज्ञान की भाषा में इसके हटने की प्रक्रिया को Ecdysis कहते हैं.
सांप भले ही रेप्टाइल है लेकिन इसकी स्किन इतनी लचीली नहीं होती कि शरीर के बढ़ने के साथ बढ़ जाए.
जैसे-जैसे सांप बढ़ता है, उसकी ऊपरी त्वचा उसके साथ नहीं बढ़ती है इसलिए उसे बढ़ी हुई त्वचा को छोड़ना पड़ता है.
केंचुली उतारना, त्वचा छोड़ना या त्वचा का छिलना सांप की जिंदगी लगातार चलने वाला हिस्सा या चक्र है.
ये काम आमतौर पर वह साल में कई बार करता है और जब भी करता है तब बहुत कष्ट और दर्द से गुजरता है.
वहीं, केंचुली उतारने के बाद सांप को अपनी डेड स्किन और घावों से मुक्ति मिल जाती है. नई स्किन से रेंगना पहले से कई गुना ज्यादा आसान हो जाता है.
खास बात है कि, केंचुली उतारने के बाद सांप अधिक चमकीला और सक्रिय हो जाता है. इससे उसे अपने साथी को आकर्षित करने में मदद मिलती है.