शाहरुख खान सहित इन सितारों ने की नए संसद भवन की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 28 मई को नए संसद भवन का उद्धाटन किया.

नए संसद भवन का वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने अपील की थी कि इसे अपनी आवाज में शेयर करें.

बॉलीबुड अभिनेत्रा शाहरुख खान सहित इन सितारों ने वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे शेयर किया है.

शाहरुख खान ने कहा है कि भारत का नया संसद भवन, हमारी उम्मीदों का नया घर है.

शाहरुख ने कहा कि नया घर इतना बड़ा हो कि इसमें देश के हर प्रांत, प्रदेश, गांव-शहर कोने-कोने के लिए जगह बन सके.

अक्षय कुमार ने भी वीडियो शेयर करते हुए कहा कि संसद की इस नई भव्य इमारत को देखकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है.

अक्षय ने कहा कि हम दुआ करते हैं कि यह सदैव भारत की विकास गाथा का प्रतिष्ठित प्रतीक बना रहे.

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह एक भवन नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों का ठिकाना है.

अनुपम खेर ने कहा कि नए संसद भवन की दीवारें हमारी आस्था सी अटूट हैं.

Read Next