Toxic लोगों की पहचान कैसे करें?

(Photos Credit: Social Media)

हर मुस्कुराकर बात करने वाला इंसान आपका शुभचिंतक हो, यह जरूरी नहीं है.

 कुछ लोग अपनी बातों और व्यवहार से धीरे-धीरे आपके आत्मविश्वास, सुकून और मानसिक शांति पर असर डाल सकते हैं.

ऐसे लोगों को पहचानना आसान नहीं होता, लेकिन उनके व्यवहार में कुछ संकेत बार-बार नजर आ सकते हैं.

Toxic लोग अक्सर हर स्थिति में कमी या परेशानी ढूंढते हैं. उनके साथ ज्यादा समय बिताने के बाद आपको भी चीजें नकारात्मक नजर आने लग सकती हैं.

आप अपनी परेशानी या भावनाएं शेयर करें और सामने वाला उन्हें बार-बार मजाक में उड़ा दे या महत्व न दे, तो यह एक संकेत हो सकता है.

ऐसे लोग अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेने के बजाय अक्सर दूसरों को दोष देते हैं. बहस या समस्या होने पर आपको ही गलत साबित करने की कोशिश कर सकते हैं.

अगर आप किसी चीज के लिए साफ तौर पर 'नहीं' कहते हैं, फिर भी सामने वाला बार-बार दबाव बनाए या आपकी बात को नजरअंदाज करे, तो यह स्वस्थ व्यवहार नहीं है.

आपकी उपलब्धियों पर खुशी जताने के बजाय जलन दिखाना, कमियां निकालना या आपको नीचा दिखाने की कोशिश करना भी एक संकेत हो सकता है.

आप किससे मिलें, क्या करें या कैसे रहें. हर चीज पर अपनी मर्जी थोपना और आपको फैसले लेने से रोकना toxic व्यवहार का संकेत हो सकता है.

Read Next