किचन की गर्मी से राहत पाने के लिए आसान और कारगर ट्रिक्स

गर्मी के मौसम में महिलाएं सबसे ज्यादा परेशानी किचन में झेलती हैं. दिन में करीब 4 से 5 घंटे तक बिना कूलर या एसी के किचन की भट्टी जैसी तपती गर्मी में बिताना सचमुच मुश्किल होता है. 

चूल्हे की आग, आसपास का तापमान, और गर्म हवा मिलकर किचन को एक ओवन बना देते हैं, जिससे हर चीज गरम और तपती हुई लगती है.

लेकिन अच्छी खबर यह है कि कुछ आसान और कारगर उपायों से आप किचन की इस भयंकर गर्मी को कम कर सकती हैं.

1. सुबह किचन के काम निपटाने के बाद खिड़कियां बंद कर दें ताकि बाहर की गर्म हवा अंदर न आए. इससे स्टील के बर्तन और किचन की दीवारें कम गर्म होंगी और पूरे दिन किचन ठंडा रहेगा.

2. अगर आपके किचन में चिमनी या एग्जॉस्ट फैन लगा है तो किचन में जाने से पहले उसे कुछ मिनटों के लिए ऑन कर दें. यह गर्म और नम हवा को बाहर निकालता है.

3. दोपहर 11 से 2 बजे तक सूर्य की गर्मी सबसे ज्यादा होती है, इसलिए इस समय किचन में ज्यादा समय बिताना परेशानी भरा होता है.

4.किचन में हल्के रंग के पर्दे लगाएं. ये रंग गर्मी को बाहर रखने में मदद करते हैं और किचन के अंदर तापमान को कम करते हैं.

5. खिड़कियों पर गीला तौलिया टांगने से जब हवा अंदर आएगी तो तौलिये से ठंडी हवा किचन में फैल जाएगी.

Read Next