होली खेलने से पहले अपनाएं ये सस्ता नुस्खा

Credit: Getty Images

4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा और हर साल की तरह इस बार भी लोग रंगों और गुलाल के साथ जमकर मस्ती करने की तैयारी में हैं.

रंगों के इस त्योहार को खेलना तो सबको अच्छा लगता है, लेकिन असली परेशानी तब होती है जब जिद्दी रंग त्वचा से उतरने का नाम नहीं लेते.

कई बार रंग छुड़ाने में घंटों लग जाते हैं और स्किन भी रूखी हो जाती है.

अगर आप चाहते हैं कि होली का पूरा मजा लें और बाद में रंग हटाने की झंझट भी न रहे, तो एक आसान और सस्ता घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है.

होली खेलने से पहले थोड़ा सा नारियल तेल लें और उसमें कुछ बूंदें नींबू का रस मिला लें. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे, हाथ, पैर और खुले हिस्सों पर हल्की मालिश करते हुए लगा लें.

तेल त्वचा पर एक परत बना देता है, जिससे रंग सीधे स्किन में नहीं चिपकता। वहीं नींबू त्वचा को फ्रेश रखने में मदद करता है.

जब आप होली खेलने के बाद नहाएंगे तो रंग आसानी से उतर जाएगा और स्किन भी ज्यादा ड्राई नहीं होगी.

इस बार होली पर रंगों की मस्ती के साथ यह आसान नुस्खा जरूर अपनाएं, ताकि त्योहार का मजा भी बना रहे और बाद में रंग छुड़ाने की टेंशन भी न हो.