(Photos Credit: Social Media)
अगर घर के नल से पानी पहले के मुकाबले धीमा आ रहा है, तो हर बार प्लंबर बुलाने की जरूरत नहीं होती.
कई बार नल की जाली, पाइप या पानी के प्रेशर में छोटी सी समस्या के कारण पानी कम आता है.
कुछ आसान उपायों से आप खुद ही इसे ठीक कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे...
नल के मुंह पर लगी जाली में गंदगी और मिनरल्स जमा होने से पानी का फ्लो कम हो सकता है. इसे खोलकर अच्छी तरह साफ करें.
अगर जाली पर सफेद परत जम गई है, तो उसे कुछ देर सफेद सिरके में भिगोकर रखें. इसके बाद ब्रश से साफ करके दोबारा लगा दें.
कई नलों में छोटा फिल्टर लगा होता है. इसमें मिट्टी या दूसरी गंदगी फंसने पर पानी धीमा हो जाता है. फिल्टर निकालकर साफ करें.
सिंक या नल के नीचे पानी का वाल्व लगा होता है. अगर यह पूरी तरह खुला नहीं है, तो पानी का प्रेशर कम हो सकता है. इसे धीरे-धीरे पूरा खोलें.
सिंक के नीचे लगे फ्लेक्सिबल पाइप में ज्यादा मोड़ या दबाव होने पर पानी का रास्ता रुक सकता है. पाइप को सीधा करके देखें.
अगर पानी टंकी से आ रहा है और टंकी में पानी बहुत कम है, तो प्रेशर कम महसूस हो सकता है. टंकी का पानी का स्तर भी जांच लें.