कई बार अचानक से छोले-भटूरे खाने का मन करता है, लेकिन चने पहले से भीगे हुए नहीं होते.
ऐसे में हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप सिर्फ 30 मिनट में बिना भिगोए चने फुला सकते हैं.
इसके लिए एक बर्तन में पानी लें और उसे गैस पर अच्छी तरह उबाल लें.
जब पानी खौलने लगे, तो उसमें सफेद चने डाल दें.
चने डालने के बाद बर्तन को ढककर 30 मिनट के लिए छोड़ दें.
30 मिनट में चने अच्छे से फूल जाएंगे. इसके बाद उन्हें कुकर में डालकर 3 से 4 सीटी लगा दें.
इसी ट्रिक से आप चने, छोले और काबुली चने भी आसानी से फुला सकते हैं.