भारतीय खाने की थाली में चटनी का अपना खास महत्व होता है. यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी भी देती है.
गर्मियों में खट्टे, हल्के और रिफ्रेशिंग फ्लेवर वाली चटनियां ज्यादा पसंद की जाती हैं.
आइए जानते हैं ऐसी ही पांच स्वादिष्ट और आसान चटनियों के बारे में, जो आपके खाने को और भी लाजवाब बना देंगी.
पुदीना-इमली की चटनी यह चटनी गर्मी में ताजगी का अहसास कराती है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद खाने को और मजेदार बना देता है.
कच्चे आम की चटनी इसे बनाने के लिए कच्चे आम के टुकड़े, मिर्च, जीरा, लहसुन, टमाटर और नमक डालकर पीस लें. यह चटनी मुंह में पानी ला देने वाली होती है.
धनिया-दही की चटनी धनिया की चटनी हर मौसम में पसंद की जाती है, लेकिन गर्मियों में इसमें दही मिलाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
टमाटर की चटनी टमाटर, सूखी मिर्च, लहसुन और नमक को पीसकर झटपट चटनी तैयार की जा सकती है. चाहें तो इसे तड़का लगाकर पकाकर भी बनाया जा सकता है.
नारियल की चटनी ताजा नारियल, इमली, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और मूंगफली को पीसकर तैयार करें और ऊपर से राई, उड़द दाल और करी पत्ते का तड़का लगाएं.