(Photos Credit: Social Media)
सर्दियों का मौसम आने से पहले अलमारी में रखे गर्म कपड़ों को निकालने की तैयारी शुरू कर दें.
लंबे समय तक रखे रहने से स्वेटर, जैकेट और कंबल में धूल, बदबू और सीलन आ सकती है.
ऐसे में इन्हें पहनने से पहले कुछ जरूरी काम कर लेना चाहिए, ताकि कपड़े साफ रहें और ठंड में आपको परेशानी न हो.
लंबे समय तक रखे कपड़ों में धूल और पसीने की गंध जमा हो सकती है. कपड़ों के लिए माइल्ड डिटर्जेंट और ठंडे पानी का से धोएं.
गर्म कपड़ों को अलमारी में रखने से पहले अच्छी तरह सुखाएं. ऊनी कपड़ों को तेज धूप में लंबे समय तक रखने के बजाय हवादार जगह पर सुखाएं.
स्वेटर या जैकेट में छोटे छेद, निकले हुए धागे, टूटे बटन और खराब जिप चेक करें.
गर्म कपड़े रखने से पहले अलमारी को खाली करके अच्छी तरह साफ करें. इससे कपड़ों को साफ-सुथरी जगह मिलेगी और सीलन की समस्या कम होगी.
अलमारी में नमी जमा न होने दें और जरूरत पड़ने पर नमी सोखने वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करें.
रोजाना पहनने वाले स्वेटर, जैकेट और शॉल को आसानी से पहुंचने वाली जगह पर रखें.
भारी ऊनी कपड़ों को टांगने के बजाय मोड़कर रखना बेहतर हो सकता है, ताकि उनका आकार खराब न हो.