13 July 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: unsplash)
अगर जरूरी डॉक्यूमेंट्स पूरे नहीं हैं या कोई कागज छूट गया है, तो स्टूडेंट वीजा रिजेक्ट होने के चांस काफी बढ़ जाते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
फॉर्म में गलत, अधूरी या शक पैदा करने वाली जानकारी देना वीजा ऑफिसर्स के लिए बड़ा रेड फ्लैग होता है. इसलिए हर जानकारी सही और दस्तावेजों से मेल खानी चाहिए.
(Photo Credit: unsplash)
वीजा अधिकारी यह देखना चाहते हैं कि आपके पास पढ़ाई, रहने और दूसरे खर्चों के लिए जरूरी पैसे हैं या नहीं. कमजोर फाइनेंशियल प्रूफ एप्लीकेशन को रिजेक्ट भी करवा सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
यदि आपका स्टेटमेंट ऑफ पर्पज यह बात साफ नहीं करता कि आपने वही कोर्स और वही देश क्यों चुना है, तो वीजा रिजेक्ट हो सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
इंटरव्यू के दौरान घबराहट, गलत जवाब या अपने कोर्स और फ्यूचर प्लान को क्लियर न बता पाना भी रिजेक्शन का कारण बन सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
पिछली पढ़ाई में बहुत कम नंबर या लगातार खराब परफॉर्मेंस होने पर वीजा अधिकारी आपकी पढ़ाई पूरी करने की पावर पर सवाल उठा सकते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
यदि आपकी पढ़ाई या नौकरी में लंबा गैप है और उसका कोई वैलिड रीजन नहीं दिया गया है, तो वीजा मिलने में परेशानी हो सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
ऐसा कोर्स चुनना जिसका आपके पिछले सब्जेक्ट या करियर से कोई संबंध न हो, तो वीजा अधिकारी को आपकी मंशा पर शक हो सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
IELTS, TOEFL या अन्य जरूरी लैंग्वेज टेस्ट में तय स्कोर हासिल न करने पर भी स्टूडेंट वीजा आवेदन प्रभावित हो सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
वीजा आवेदन भेजने से पहले सभी दस्तावेज, फॉर्म, बैंक रिकॉर्ड और SOP को ध्यान से जांच लें. छोटी-सी गलती भी वीजा रिजेक्शन की वजह बन सकती है.
(Photo Credit: unsplash)