दिन में कई बार रंग बदलती है भारत की ये झील
भारत में एक झील ऐसी भी है, जो दिन में कई रंग बदलती है. रंग बदलने वाली ये हिमाचल प्रदेश में है.
-------------------------------------
ये झील एक दिन में तीन बार रंग बदलती है. चंद्रताल नाम की इस झील को देखने के लिए हर साल हजारों देशी-विदेशी सैलानी हिमाचल पहुंचते हैं.
-------------------------------------
चंद्रताल झील स्पीति और कुल्लू घाटी से कुछ ही दूरी पर स्थित है, जो एक टापू पर है. यह झील अर्ध चांद की तरह नजर आती है.
-------------------------------------
इस कारण ही इसे 'द मून लेक' यानी 'चांद की झील' कहा जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस झील का पानी शीशे की तरह चमकता रहता है.
-------------------------------------
इसे सैलानियों के लिए बेस्ट कैम्पिंग साइट भी माना जाता है. यहां आकर आप अपने आपको प्रकृति के बेहद करीब महसूस करेंगे.
-------------------------------------
इसकी खासियत है कि यह झील समुद्र तल से 4,300 मीटर यानी 14100 फीट की ऊंचाई पर स्थित है.
-------------------------------------
इस झील का पानी एकदम साफ और निर्मल है. ये झील एक टापू पर बनी है. इस इलाके में सर्दी का मौसम आते ही बर्फबारी शुरू हो जाती है.
-------------------------------------
जैसे ही बर्फबारी बंद होती है, वैसे ही दुनियाभर से सैलानी इसकी खूबसूरती को निहारने के लिए आने लगते हैं.
-------------------------------------
इस अद्भुत झील को देखने के लिए हर साल लाखों सैलानी यहां पहुंचते हैं. देश के फेवरेट टूरिस्ट प्लेस की लिस्ट में इस झील का नाम शामिल होता है.
-------------------------------------
Read Next
Related Stories
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, 2 मिनट में होगा साफ
आपके पास खूब आएगा धन... बस धनतेरस पर करें ये उपाय
Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की ऐसी खरीदें मूर्ति
फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखने चाहिए ये सामान