किन बातों को रखें ध्यान में एसी खरीदने से पहले

(Photo Credit: Getty)

गर्मी शुरू होते ही कई लोग नया एयर कंडीशनर खरीदने की प्लानिंग करते हैं. जल्दबाजी में लिया गया गलत फैसला सालाना हजारों रुपये का अडिशनल बिजली बिल बढ़ा सकता है.

(Photo Credit: Getty)

2026 के नए BEE (Bureau of Energy Efficiency) स्टैंडर्ड के बाद सही और एनर्जी-एफिशिएंट AC चुनना और भी जरूरी हो गया है.

(Photo Credit: Getty)

अगर आप रोज 6-8 घंटे AC चलाते हैं, तो 5-स्टार इन्वर्टर मॉडल लंबे समय में काफी बचत करा सकता है. आइए जानते हैं वे 4 बड़ी गलतियां, जिनसे बचना चाहिए.

(Photo Credit: Getty)

केवल टन (Capacity) देखकर AC खरीदना- कई लोग 1 टन, 1.5 टन या 2 टन देखकर ही फैसला कर लेते हैं. जबकि कमरे का साइज, छत की ऊंचाई, धूप की दिशा और इंसुलेशन भी अहम हैं.

(Photo Credit: Getty)

1 टन: 100-120 वर्गफुट, 1.5 टन: 120-180 वर्गफुट और 2 टन: बड़े कमरे बहुत छोटा AC लगातार चलेगा और ज्यादा बिजली खपत करेगा, जबकि बड़ा AC बार-बार ऑन/ऑफ होकर ऊर्जा बर्बाद करेगा.

(Photo Credit: Getty)

स्टार रेटिंग को नजरअंदाज करना- नई BEE गाइडलाइन (2026) के बाद स्टार रेटिंग और सख्त हो गई है. 

(Photo Credit: Getty)

5-स्टार AC कम बिजली खपत करता है. 3-स्टार मॉडल शुरुआत में सस्ता लगता है, लेकिन 2-3 साल में ज्यादा बिजली बिल इसकी भरपाई कर देता है.

(Photo Credit: Getty)

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी को नजरअंदाज करना- नॉन-इन्वर्टर AC सस्ता जरूर होता है, लेकिन कंप्रेसर बार-बार ऑन/ऑफ होता है, जिससे बिजली खपत बढ़ती है. 

(Photo Credit: Getty)

इन्वर्टर AC स्पीड एडजस्ट करता है, तेजी से कूलिंग देता है और 30-50% तक बिजली बचा सकता है. लंबी अवधि के लिए इन्वर्टर बेहतर ऑप्शन है.

(Photo Credit: Getty)