शाम होते ही पेट में बनती है गैस… तो जान लें कारण और उपाय

(Photos Credit: Unsplash/Pexels/Piabay)

क्या आपके पेट में भी शाम होते ही गैस की दिक्कत होने लगती है? अगर हां तो, बेफिक्र हो जाइए.

क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं पेट में गैस बनने के कारण और उपाय के बारे में.

कारण- अगर आप चाय या कॉफी पीते हैं तो ये शाम के समय में गैस का मुख्य कारण हो सकती है.

इसके साथ ही जो लोग तेजी से एक्सरसाइज करते हैं तो उनमें ज्यादा गैस की समस्या देखने को मिलती है. 

वहीं जल्दबाजी में पानी पीने से भी पेट में गैस बन सकती है. इसलिए आराम से पानी पीना चाहिए.

इसके अलावा जो लोग डायट में मटर, राजमा, चने की दाल, ठंडे शर्बत शामिल करते हैं उनमें अधिक गैस की समस्या देखने को मिलती है.

उपाय- गैस की समस्या से निजात पाने के लिए, दोपहर के खाने के बाद छाछ पिएं. इससे आपका पेट ठंडा रहेगा.

खाने के बाद सौंफ और मिश्री खाएं, ये गैस के साथ एक बढ़िया माउथ फ्रेशनर के रूप में भी काम करता है.

इसके अलावा ठंडी चीजें खाने से बचें और मटके का पानी पिएं.

साथ ही रात को सोने से पहले दूध में हल्दी मिलाकर पिएं. ये आपको गैस से निजात देगा.