भारत के प्रसिद्ध रामलीला और दुर्गा पूजा पंडाल

(Photos Credit: :unsplash

दुर्गा पूजा मां दुर्गा की शक्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है. पंडालों में पूजा के साथ कला, संस्कृति और भक्ति का खास संगम देखने को मिलता है.

रामलीला में नौ दिन रामायण की कहानी को मंच पर नाटक के रूप में दिखाया जाता है. इसका समापन दशहरे पर रावण के पुतले के दहन के साथ होता है.

कोलकाता का संतोष मित्र स्क्वायर हर साल अपने भव्य और क्रिएटिव पंडाल के लिए चर्चा में रहता है. 2025 में यहां ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर पंडाल बनाया गया था.

श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब के पंडाल को भव्य थीम और सजावट के लिए जाना जाता है.

कॉलेज स्क्वायर की दुर्गा पूजा अपने खास पंडाल और रोशनी के लिए प्रसिद्ध है.

हाटीबागान नवीन पल्ली भी कोलकाता के चर्चित दुर्गा पूजा पंडालों में शामिल है. 2025 में इसकी थीम भारत की महिला स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित थी.

ताला प्रतॉय अपने अलग-अलग कलात्मक विचारों वाले दुर्गा पूजा पंडालों के लिए जाना जाता है.

लव कुश रामलीला, लाल किला दिल्ली के लाल किला मैदान की लव कुश रामलीला देश की चर्चित रामलीलाओं में शामिल है.

रामलीला मैदान, दिल्ली दिल्ली का रामलीला मैदान शहर की सबसे पुरानी और बड़ी रामलीलाओं के प्रमुख स्थलों में गिना जाता है. यहां रामायण देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.

द्वारका रामलीला, दिल्ली द्वारका की रामलीला अपने बड़े रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों के लिए जानी जाती है. यहां रामलीला देखने के साथ लोग मेले और खाने-पीने का भी आनंद लेते हैं.

जनकपुरी रामलीला, दिल्ली जनकपुरी की रामलीला में पारंपरिक कथा के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. एलईडी स्क्रीन, साउंड इफेक्ट और शानदार कॉस्ट्यूम इसे खास बनाते हैं.

Read Next