केवल देखने में खतरनाक होते हैं, बिलकुल भी जहरीले नहीं होते ये 5 सांप

(Photos Credit:  Getty)

सांप का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में डर बैठ जाता है, लेकिन हर सांप खतरनाक या जहरीला नहीं होता.

कई ऐसी प्रजातियां भी होती हैं जो इंसानों से दूर रहना पसंद करती हैं. अगर इनके सामने कोई इंसान आ जाए, तो ये हमला करने की बजाय खुद ही रास्ता बदल लेती हैं.

कुछ सांपों में तो जहर होता ही नहीं, और अगर ये काट भी लें, तो उसका असर खतरनाक नहीं होता. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सांपों के बारे में जो स्वभाव से शांत और शर्मीले होते हैं.

धामन सांप धामन सांप खेतों और आसपास के इलाकों में पाया जाता है और मुख्य रूप से चूहों को खाता है. यही वजह है कि यह किसानों के लिए फायदेमंद माना जाता है.

इंडियन पायथन इंडियन पायथन यानी अजगर की एक प्रजाति है. यह जहरीला नहीं होता, बल्कि अपने शिकार को जकड़कर मारता है.

ब्रॉन्ज बैक ट्री स्नेक यह सांप ज्यादातर पेड़ों पर पाया जाता है और इसका स्वभाव काफी शांत होता है. यह इंसानों को देखकर दूर हो जाता है.

सैंड बोआ सैंड बोआ रेत या ढीली मिट्टी वाले इलाकों में रहने वाला सांप है. यह दिखने में अलग होते हैं और काफी सुस्त स्वभाव के होते हैं. दूसरे सांपों की तुलना में यह कम खतरनाक माना जाता है.

वाटर स्नेक वाटर स्नेक पानी के आसपास पाए जाते हैं और ये बिल्कुल भी जहरीले नहीं होते. इनकी खास बात यह है कि इंसान को देखते ही ये खुद ही दूर निकल जाते हैं.

नोट- यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है. किसी भी सांप से दूरी बनाकर रखना ही सबसे सुरक्षित तरीका होता है. Gnttv इन सांपों के पास जाने की सलाह नहीं देता.