घूमने का मन हो रहा है? लेकिन वहीं पुराने जगहों पर नहीं जाना चाहते. ऐसे में आप कुछ नया, खूबसूरत और बजट-फ्रेंडली ढूंढते रहते हैं.
अगर आप भी अलग अनुभव चाहते हैं, तो श्रीलंका एक शानदार ऑप्शन है. यहां समुद्र, पहाड़, मंदिर और नेचर सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है.
सिगिरिया सिगिरिया को 'लायन रॉक' के नाम से भी जाना जाता है. यहां की चट्टान पर बना किला और आसपास का नजारा बेहद शानदार होता है.
कैंडी कैंडी श्रीलंका का एक धार्मिक और बेहद प्यारा शहर है. यहां स्थित बुद्ध मंदिर और झील पर्यटकों को खासा आकर्षित करते हैं.
एला एला हरी-भरी वादियों और खूबसूरत पहाड़ों के लिए मशहूर है. यह जगह नेचर लवर्स और फोटो खींचने वालों के लिए परफेक्ट मानी जाती है.
मिरिस्सा मिरिस्सा अपने साफ समुद्र तट और व्हेल वॉचिंग के लिए जाना जाता है. यहां का शांत माहौल मन को सुकून देता है.
नुवारा एलिया नुवारा एलिया को श्रीलंका का 'लिटिल इंग्लैंड' भी कहा जाता है. ठंडा मौसम और चाय के बागान इसे बेहद खूबसूरत बना देते हैं.