ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए बैग में जरूर रखें ये सामान

(Photos Credit: Social Media)

घूमने जाने की तैयारी में कपड़े, जूते और दूसरी जरूरी चीजें तो पैक कर लेते हैं, लेकिन स्किन केयर का सामान रखना भूल जाते हैं.

सफर में धूल-मिट्टी, धूप और मौसम में बदलाव का असर त्वचा पर पड़ सकता है. ऐसे में ट्रैवल बैग में स्किन केयर की ये 7 चीजें जरूर रखें.

सफर में चेहरे से धूल-मिट्टी और पसीना साफ करने के लिए छोटा फेस वॉश रखें. अपनी स्किन टाइप के हिसाब से इसे चुनें.

धूप में घूमने से पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं. बाहर रहने पर हर दो घंटे में दोबारा लगाएं.

सफर में त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है. स्किन को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइस्चराइजर साथ रखें.

होंठों को सूखने और फटने से बचाने के लिए लिप बाम रखें. धूप में ज्यादा समय बिताना हो, तो SPF वाला लिप बाम बेहतर है.

अगर मेकअप करती हैं, तो उसे हटाने के लिए मेकअप रिमूवर या माइसेलर वॉटर साथ रखें. मेकअप हटाए बिना न सोएं.

सफर के दौरान हाथ-मुंह साफ करने के लिए टिश्यू रखें. जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करें, लेकिन चेहरे की सफाई के लिए फेस वॉश का विकल्प न बनाएं.

बार-बार हाथ धोने और मौसम में बदलाव से हाथ रूखे हो सकते हैं. उन्हें मुलायम रखने के लिए छोटी हैंड क्रीम अपने बैग में जरूर रखें.

Read Next