UPI Payment करते समय ये 7 गलतियां कभी न करें, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

(Photos Credit: Social Media)

आज के समय में UPI से पेमेंट करना बेहद आसान और तेज है. लेकिन छोटी-सी लापरवाही आपके बैंक अकाउंट को नुकसान पहुंचा सकती है.

UPI फ्रॉड से बचने के लिए पेमेंट करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

UPI PIN बेहद निजी जानकारी है. बैंक, पुलिस या कोई भी कंपनी आपसे UPI PIN नहीं मांगती. इसे किसी के साथ शेयर करने से बचें.

अगर कोई कहता है कि पैसे रिसीव करने के लिए UPI PIN डालना होगा, तो सावधान हो जाएं। UPI PIN आमतौर पर भुगतान को अधिकृत करने के लिए इस्तेमाल होता है.

किसी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध मैसेज से मिले QR कोड को स्कैन करने से बचें. QR कोड स्कैन करने से पहले यह जरूर जांचें कि पेमेंट किसे जा रहा है.

UPI पर पैसे भेजने से पहले रिसीवर का नाम और रकम ध्यान से जांच लें. गलत व्यक्ति को भेजा गया पैसा वापस पाना मुश्किल हो सकता है.

SMS, WhatsApp या सोशल मीडिया पर आए संदिग्ध लिंक से पेमेंट न करें. ऐसे लिंक आपको फर्जी वेबसाइट या ऐप तक ले जा सकते हैं.

पब्लिक या अनजान Wi-Fi नेटवर्क से UPI ट्रांजैक्शन करने से बचना बेहतर है. जरूरत पड़ने पर मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करें.

Read Next