वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है और खत्म 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर होता है.
तो चलिए आपको बताते हैं कि वैलेंटाइन वीक में कब कौन सा दिन पड़ने वाला है.
7 फरवरी 2026, शनिवार – रोज डे (Rose Day) प्यार की शुरुआत गुलाब से होती है. इस दिन लोग गुलाब देकर अपने जज़्बात बयां करते हैं.
8 फरवरी 2026, रविवार – प्रपोज डे (Propose Day) अपने प्यार का इजहार करने और रिश्ते को नया नाम देने का दिन.
9 फरवरी 2026, सोमवार – चॉकलेट डे (Chocolate Day) मिठास भरे रिश्तों के लिए चॉकलेट्स दे सकते हैं.
10 फरवरी 2026, मंगलवार – टेडी डे (Teddy Day) टेडी बियर के जरिए अपनापन और केयर दिखाने का दिन.
11 फरवरी 2026, बुधवार – प्रॉमिस डे (Promise Day) रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए वादों का दिन.
12 फरवरी 2026, गुरुवार – हग डे (Hug Day) एक सच्चा हग, जो बिना शब्दों के बहुत कुछ कह देता है.
13 फरवरी 2026, शुक्रवार – किस डे (Kiss Day) प्यार और भरोसे की गहराई को दर्शाने वाला दिन.
14 फरवरी 2026, शनिवार – वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) प्यार का सबसे खास दिन हैं. प्यार के जोड़ों के लिए ये दिन सबसे खास माना जाता है.